सादाबाद 28 जनवरी । आधार कार्ड के लिए खंड विकास कार्यालय पर भटक रही जनता को देखते हुए खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि सादाबाद में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप खंड विकास कार्यालय के बजाय सीधेयू डाकघर परिसर में लगाया गया है। जनपद स्तर से पहले खंड विकास कार्यालय में कैंप लगाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन डाकघर कर्मचारियों ने इसे अपने परिसर में ही आयोजित किया है। खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र की जनता से सीधे डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। यह कैंप जवाहर बाजार के अंतिम सिरे पर स्थित डाकघर में संचालित हो रहा है। यहां प्रशिक्षित कर्मचारी नए आधार कार्ड बनाने, नाम में सुधार, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसी सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।सुरेश कुमार ने क्षेत्र की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि जिन लोगों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है या जिनके आधार में कोई त्रुटि है, वे सीधे डाकघर पहुंचकर 29 जनवरी तक इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लोगों को खंड विकास कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी आधार संबंधी सेवाएं डाकघर में ही उपलब्ध हैं। खंड विकास अधिकारी ने आधार कार्ड के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड आज सरकारी योजनाओं, पेंशन, राशन, छात्रवृत्ति, बैंक खाता खोलने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। इसलिए, जिन नागरिकों का आधार नहीं बना है, उन्हें जल्द से जल्द डाकघर पहुंचकर अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए ताकि वे भविष्य में किसी भी योजना या सुविधा से वंचित न रहें। डाकघर में लगाए गए इस कैंप से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें आधार संबंधी कार्यों के लिए बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पहुंचकर आने आधार संबंधी कार्य परे कर लें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
509 आर्मी बेस वर्कशॉप में नए श्रम
May 1, 2026
लाड़पुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा
May 1, 2026
मजदूर दिवस पर कांग्रेस नेता ने नाले
May 1, 2026
जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड ने मजदूर
May 1, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री सिद्ध गोपाल सेवा
May 1, 2026
शादी में ले जाने के विवाद में
April 30, 2026
Weather
Hathras
8:31 pm,
May 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























