सिकंदराराऊ (हसायन) 27 जनवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के बाहरी इलाके में नगला विजन-नबाबपुर मार्ग स्थित श्यामपुर वाली माता के निकट उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव वापस जाने के लिए सड़क किनारे खड़े मां-बेटा समेत चार ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता किरन देवी पत्नी धनराज सिंह, निवासी ग्राम तुकसान धन्नाकलां, जनपद हाथरस ने कोतवाली हसायन में घटना के संबंध में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार घटना दिनांक 19 जनवरी की है, जब दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर उनका पुत्र सचिन कुमार अपने मित्र सौरभ के साथ श्यामपुर वाली माता (हसायन) के नबाबपुर रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां जाकिर और रामविलास भी पहुंच गए और चारों आपस में बातचीत करने लगे। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रही मैक्स संख्या UP81 GT 0752 के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए सड़क की कच्ची पटरी पर उतार दिया और खड़े चारों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस एवं मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
11:37 am,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























