
हाथरस 27 जनवरी । सोमवार को प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम संघ के जिला कार्यालय जलेसर मार्ग हाथरस पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत माता के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ अध्यक्ष बीरी सिंह जी ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के पश्चात देश के नाम संबोधन देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्वजारोहण के उपरांत संघ के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास, भारत की एकता एवं अखंडता पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार शर्मा (जिला महामंत्री), वैद्य अवनीश झा (जिलाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ), ठाकुर सूरज पाल सिंह राघव (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), राजेंद्र सिंह राना (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), डॉ. अरविंद कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), कपिल कुमार गुप्ता (जिला प्रवक्ता), सुनील गोला (प्रदेश मंत्री), भीकंबर सिंह (सदस्य), बिजेंद्र सिंह (सचिव), गौतम सिंह (मंत्री), बृजेश कुमार नागर (उपाध्यक्ष), कुलदीप सिंह पुंडीर (मीडिया प्रभारी, सिकंदराराऊ), राजेंद्र सिंह बाल्यान (सदस्य), मंजू शर्मा (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), धर्मेंद्र सिंह, श्री गोपाल कौशिक (सदस्य), विनीता माथुर (प्रदेश प्रभारी), अनिल कुमार एवं कुलदीप झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सूरज पाल सिंह राघव द्वारा किया गया।

















