Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने कस्बा, देहात में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। रैली किसानों को जागरूक करने और उनके सम्मान के उद्देश्य से निकाली गई। रैली स्थानीय किसान भवन से शुरू हुई और चौधरी चरण सिंह तिराहे पर उनकी प्रतिमा को नमन करते हुए बरौस टोल प्लाजा तक पहुंची। इसमें 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे, जिन पर किसान यूनियन के झंडे के साथ तिरंगा भी लहरा रहा था। किसान नेताओं ने बताया कि यह रैली किसानों को जागरूक करने और गणतंत्र दिवस पर उनके सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की सीमाओं पर और स्वतंत्रता संग्राम में किसानों तथा उनके बेटों का योगदान अविस्मरणीय है। इस रैली में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मंगलेश यादव, दीपू चौधरी, महिपाल सिंह और विक्रम सिंह सहित कई किसान नेता शामिल थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page