Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जनवरी । जनपद हाथरस के रतनगर्भा कॉलोनी स्थित अपना दल (एस) जिला कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष के.डी. शर्मा, डॉ. बंगाली, जिला महासचिव अजीत अंबेडकर, विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद धीरेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि खान, विजय प्रधान, एससी/एसटी मंच जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद, अजीत सिंह मुरसान, जिला सचिव राहुल शर्मा, रईस कुरैशी, देवकिशन सारस्वत, सुभाष, मनीष, शालू, तरुण शर्मा, सुनील शर्मा, चौधरी तेजवीर सिंह, गुरवीर चौधरी, महिला मंच जिलाध्यक्ष नीतू सारस्वत, सुनील बघेल, कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश, शिवम जाटव, गौरी पाठक, शिव प्रताप सिंह (गोपालपुर), जैद अली (हसायन), सिकंदराराऊ विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, योगेश शर्मा, संगठन मंत्री सुनील बघेल, युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, अरविंद सारस्वत, प्रमोद, मुन्नालाल, ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी, अली मोहम्मद, रामकिशन नेताजी, प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण बघेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बघेल समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page