
हाथरस 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की, जबकि ध्वजारोहण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने देश की आज़ादी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसकी गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, शरद उपाध्याय “नन्दा” (फिरोजाबाद कोऑर्डिनेटर), अवधेश बख्शी (मैनपुरी कोऑर्डिनेटर), अजीत गोस्वामी (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, किसान कांग्रेस), संजीव अंधीवाल, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, अनुज संत (PCC), संतुन सेंगर (ब्लॉक अध्यक्ष), विनोद सहयोगी, चंद्रभान सिंह, कृपेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार शारस्वत, योगेश शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, प्रभा शंकर शर्मा, प्रह्लाद पाठक, कन्हैया लाल, प्रदुमन राज, विकास वाल्मीकि, विनोद कुमार शर्मा, हरिशंकर शर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “जय हिंद” और “जय संविधान” के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया।

















