सादाबाद 20 जनवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भाषण और चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में युवाओं की सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा माधवी गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनु को द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण सिसोदिया को तृतीय स्थान मिला। डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह एवं डॉ. राधा शर्मा ने इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरण सिसोदिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका निमकर द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अभय प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दिनेश कुमार तोमर एवं डॉ. अनुराधा अग्रवाल रहे। इस अवसर पर प्रो. सत्यप्रिया बंसल, प्रो. देवेन्द्र कुमार गौतम, डॉ. नरेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अमित एवं ओम सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस जंक्शन पुलिस ने अवैध तमंचा व
April 23, 2026
हाथरस पुलिस लाइन्स में अंतर जनपदीय पुलिस
April 23, 2026
गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने
April 23, 2026
उठावनी : श्री लोकेश गर्ग (मैटल वाले)
April 23, 2026
हाथरस के 44 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं
April 23, 2026
सासनी ब्लॉक के बांधनू में संतुलित उर्वरक
April 23, 2026
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 225
April 23, 2026
Weather
Hathras
7:20 pm,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























