Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सामाजिक समरसता के पर्व मकर संक्रांति उत्सव को नगर की विभिन्न शाखाओं पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन कर समाज में प्रेम, एकता और समरसता का संदेश दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्थित विश्वकर्मा शाखा पर मकर संक्रांति उत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर कार्यवाह भानु ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षभर में छह प्रमुख उत्सव मनाता है, जिनमें मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। नगर कार्यवाह ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन साजिश के तहत इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। हिंदू समाज को जाति, ऊँच-नीच एवं वर्गभेद के आधार पर विभाजित कर कमजोर करने का प्रयास किया गया। मकर संक्रांति का पर्व ऐसे सभी मतभेदों को समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सूर्य का उत्तरायण होना सनातन संस्कृति में शुभ समय के आरंभ का संकेत है। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पी.पी. सिंह ने 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों में अधिक से अधिक हिंदू परिवारों से सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने किया। इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, उत्तर प्रदेश दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा, जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर, प्रान्त उपाध्यक्ष किसान संघ अनिल गुप्ता, नगर सह कार्यवाह टिंकू राना, नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर, मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी, शाखा कार्यवाह सुभाष राना, शेखर सिंह परमार, डॉ. राजीव सेंगर, पीयूष सेंगर, नवीन प्रताप सिंह, मनोज अग्निहोत्री, योगेश गुप्ता, विजय कुमार, भव्य सेंगर, प्रिंस शर्मा, गर्व सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक खिचड़ी भोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page