सादाबाद 17 जनवरी । क्षेत्र में एक दिन की धूप के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सुबह टहलने निकलने वाले और सेना या पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवा भी दौड़ने के लिए कम संख्या में निकले। आम जनजीवन पर इसका काफी असर देखा गया। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, मथुरा-एटा मार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुबह के समय काफी कम रही। जो वाहन चल रहे थे, वे भी फॉग लाइट और डिपर का प्रयोग करते दिखे। कोहरे में विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम में एक दिन धूप और अगले दिन कोहरा पड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को ऐसे मौसम में धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मकर संक्रांति पर हुआ खिचड़ी सहभोज का
January 17, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने जरूरतमंदों
January 17, 2026
हाथरस में अप्रैल 2027 तक पूरा होगा
January 17, 2026
आढ़तियों को सस्ते दामों में बाजरा बेचने
January 17, 2026
हाईवे-122 का निर्माण तेजी से जारी, मई
January 17, 2026
हाथरस में सेल्स मैनेजर की भर्ती के
January 17, 2026
घर में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकत
January 17, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
Jan 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















