
हाथरस 14 जनवरी । मकर संक्रांति के पावन एवं पुण्य अवसर पर समाज कल्याण एवं शांति संगठन (SWAPO) द्वारा नेहरू कॉलोनी स्थित माता जी के मंदिर परिसर में सेवा भाव से सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा आसपास के जरूरतमंद एवं असहाय भाई-बहनों को ठंड से बचाव हेतु कंबल, टोपी, हाथ के दस्ताने एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा एवं मानव सेवा की भावना के साथ इस सेवा कार्य को संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा ने कहा कि SWAPO संस्था सदैव समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक श्री कृष्ण अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।













