Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जनवरी । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ब्रांच हाथरस द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हाथरस नगर में आयोजित 27वें नगर संकीर्तन का कमला बाज़ार में भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नगर संकीर्तन में सम्मिलित बच्चों को समोसे एवं लड्डू वितरित किए गए तथा संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों तजवंत कालरा, गुलशन कुमार सूरी एवं ज्ञानी हरपाल सिंह को प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्काई कपिल अग्रवाल, संरक्षक स्काई श्रीकृष्ण अरोड़ा (काके बाबू), अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष राकेश बंसल, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, नगर उपाध्यक्ष स्काई केशव लाल अरोड़ा, नगर महामंत्री स्काई लव तायल, नगर कनिष्ठ उपाध्यक्ष स्काई रवि वार्ष्णेय, नगर उपमंत्री स्काई सौरव वर्मा, विकास अरोड़ा, मनीष अग्रवाल, मनीष गोयल, राजीव अग्रवाल, मनोज बूटिया, प्रेम प्रकाश शर्मा पागल गुरु, गोपाल वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष शर्मा, पंकज अग्रवाल, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, दीपक गुप्ता, नितिन बागला, प्रवीण, आयोग दीपक सहित अन्य सहयोगी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page