सादाबाद 11 जनवरी । क्षेत्र के गांव नगला भोलू में बुद्ध कथा का आयोजन चल रहा है। जिसका शुभारंभ 5 जनवरी को हुआ था। यह आयोजन 13 जनवरी को संपन्न होगा। रविवार को सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन मुख्य अतिथि के तौर पर बुद्ध कथा में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनका एवं उनके साथियों का आयोजन समिति ने बुद्ध पट्टीकाय डालकर स्वागत किया। अनुयायियों को संबोधित करते हुए सुमन ने कहा कथाओं का हमारे जीवन में विशिष्ट महत्व है। भारतीय समाज को जोड़ने में लोक विधाओं का बड़ा योगदान है, ठीक उसी तरह से मानव जीवन में व्याप्त विकृतियों को दूर करने में कथाएं काफी सिद्ध हुई है। व्यक्ति विकृतियों का भंडार है। कथाएं हमें सदमार्ग पर चलने की सीख देती हैं इनको सिर्फ मनोरंजन का साधन समझना उचित नहीं है। जहां तक बुद्ध कथाओं का सवाल है, बुद्ध के दर्शन में आडंबर और पाखंड को कोई स्थान नहीं है। व्यक्ति अपने भाग्य का स्वयं निर्माता है। श्रम ही उसको प्रतिष्ठा दिला सकता है। भगवान गौतम बुद्ध का जन्म एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था लेकिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने यह स्वीकार किया कि मानव मुक्ति का रास्ता बुद्ध के विचारों से ही संभव है। उन्होंने अपेक्षा की बुद्ध कथा के बाद इस गांव और इससे लगी हुई गांव के व्यवहार में निश्चित रूप से बड़ा परिवर्तन आएगा। यही बुद्ध कथा की वास्तविक सार्थकता है। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, मोनू जाटव, अवधेश बाबा, फैजान, सत्यवीर, साकेत ठैनुआ, योगेश भारती, रणवीर सिंह, मयंक यादव, गंभीर सिंह, अवनीश सागर, अर्जुन, बुद्ध कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष संत शरण, राधा किशन, प्रवीण कुमार, बृजेश कुमार, सुरजीत कुमार, उत्तम वीर सिंह, राम वकील, भगत सिंह, जोधपाल, सुखराम, हेतराम, सुरेंद्र सिंह, नेम सिंह, कालीचरण, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन
February 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजिस्ट दिवस पर छात्र-छात्राओं को
February 26, 2026
एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज में पुरस्कार वितरण
February 26, 2026
मुरसान : विद्युत लाइनमैन के साथ मारपीट
February 25, 2026
मुरसान : महिला ने दो महिला सहित
February 25, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस ‘पहल’ का भव्य
February 25, 2026
नगर पालिका परिसर में कूड़े के ढेर
February 25, 2026
Weather
Hathras
5:17 pm,
Feb 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














