सादाबाद 11 जनवरी । रालोद जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने क्षेत्र के गांव जारऊ निवासी अन्नू सिंह चौहान को पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नव नियुक्त जिला महासचिव अन्नू सिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चौहान ने युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्रीय लोकदल को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। जिला महासचिव बनाए जाने के बाद अन्नू सिंह चौहान का सादाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके उपरांत, गांव जारऊ जाते समय मार्ग में कई स्थानों पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
वायरल वीडियो मामले में प्राचार्य की सफाई
February 26, 2026
सीबीएसई बोर्ड : हाथरस में भूगोल और
February 26, 2026
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी
February 26, 2026
होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की
February 26, 2026
संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 47
February 26, 2026
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मार्च में
February 26, 2026
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत : अब
February 26, 2026
Weather
Hathras
10:07 pm,
Feb 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















