सादाबाद 11 जनवरी । कस्बे के टाऊन-2 क्षेत्र स्थित मौहल्ला चावड़ वाला में घनी आबादी के बीच नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर की स्थापना का स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। लोग सुरक्षा कारणों के लिहाज से इसका विरोध कर रहे हैं। मौहल्ले वासियों के अनुसार, प्रस्तावित स्थल बस्ती के मुख्य प्रवेश द्वार, एक पेड़, चौराहे और व्यावसायिक गतिविधियों के निकट है। इस स्थान पर प्रतिदिन स्कूली बच्चे बस का इंतजार करते हैं और आसपास की चाय की दुकानों पर सुबह-शाम लोगों की भीड़ रहती है। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी विद्युत फॉल्ट के कारण आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। गर्मियों में स्पार्किंग और मानसून में नमी के कारण करंट फैलने का खतरा बना रहता है। पेड़ों से तारों के टकराने के कारण भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का तर्क है कि घनी आबादी के बीच से 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन का गुजरना और उसी स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगाना जान-माल के लिए चौबीसों घंटे खतरा उत्पन्न करेगा। ट्रांसफॉर्मर स्थल के ठीक सामने आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां रात में भारी वाहन गुजरते हैं। इससे टकराव, शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इस संबंध में, स्थानीय नागरिकों ने जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी को ज्ञापन सौंपा। चौधरी ने विद्युत अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि चिन्हित स्थान का धार्मिक महत्व है, जहां प्रतिवर्ष होलिका दहन किया जाता है और यह परिक्रमा मार्ग का हिस्सा भी है। ऐसे में यहां ट्रांसफॉर्मर लगाना धार्मिक आस्था और जनसुरक्षा दोनों के प्रतिकूल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
वायरल वीडियो मामले में प्राचार्य की सफाई
February 26, 2026
सीबीएसई बोर्ड : हाथरस में भूगोल और
February 26, 2026
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी
February 26, 2026
होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की
February 26, 2026
संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 47
February 26, 2026
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मार्च में
February 26, 2026
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत : अब
February 26, 2026
Weather
Hathras
1:26 am,
Feb 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















