सादाबाद 09 जनवरी । कस्बे की सौम्या चौधरी ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है। गुरुवार को परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। वह वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं। सौम्या चौधरी विनोबा नगर स्थित निजी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. माया चौधरी और स्वर्गीय अशोक प्रताप सिंह की पुत्री हैं। वह डॉ. तरुण चौधरी की बहन हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण कीं। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की डिग्री भी शीर्ष अंकों के साथ हासिल की। एआईबीई परीक्षा में मिली इस सफलता के बाद, सौम्या का अगला लक्ष्य पीसीएस (जे) की परीक्षा में अच्छी रैंक के साथ उत्तीर्ण होना है।
Check latest article from this author !
Previous Post
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
Related Posts
Recent Posts
विश्व हिंदी दिवस पर शिक्षिका ने दी
January 10, 2026
शनिवार (10/01/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
January 10, 2026
राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं को मिला अंतरराष्ट्रीय
January 10, 2026
एएसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण
January 10, 2026
हाथरस के मुख्य बाजारों में एएसपी ने
January 10, 2026
भूमि विवाद को लेकर मुरसान में दो
January 10, 2026
पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने किया
January 10, 2026
Weather
Hathras
2:01 am,
Jan 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap



















