सिकंदराराऊ (हसायन) 08 जनवरी । कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पच्चीस टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।पुलिस ने यह कार्रवाई नगला रति मार्ग पर की गई। पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए नगला काँच तिराहे हसायन नगला रती रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति पिछौती भट्ठे से पहले खिटौली जाने वाले तिराहे पर शराब लेकर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खिटौली तिराहे से करीब पचास कदम पहले पहुंची। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने कच्चा रास्ता खिटौली तिराहा नगला रति हसायन मार्ग पर खड़े उस व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की बोरी से पच्चीस टेट्रा पैक दिलबर देशी शराब (प्रत्येक दो सौ मिलीलीटर) बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनोज पुत्र किशनलाल, निवासी गोपालपुर थाना हसायन जिला हाथरस बताया। पुलिस के द्वारा शराब रखने का लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने मनोज के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित दफा धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उच्चतम न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का आरोपी महज 6 घंटे में गिरफ्तार
February 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का आरोपी महज
February 25, 2026
स्कूलों के बाहर स्टंटबाजी और शोर मचाना
February 25, 2026
हाथरस में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय
February 25, 2026
भारतीय मजदूर संघ ने ओसी कलेक्ट्रेट को
February 25, 2026
चंदपा में गूंजा हिंदुत्व का उद्घोष, वनखंडी
February 25, 2026
समाजवादी पार्टी ने व्यापार सभा के जिला
February 25, 2026
सरसों और तिल के तेल के नमूने
February 25, 2026
Weather
Hathras
7:15 pm,
Feb 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















