
हाथरस 06 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी हाथरस नगर की एक अति आवश्यक बैठक गौशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय एवं दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन के हिसाब से जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा वह स्वयं प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर जाकर संवाद करेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने में पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि फॉर्म 6, 7 व 8 सहित आवश्यक सभी प्रपत्र कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाकर लाएं। बैठक में महेंद्र सिंह आचार्य, सुनील गौतम, प्रमोद सेंगर, हरिशंकर राणा (भूरा पहलवान), रूपेश उपाध्याय, संजय सक्सेना, डॉ. एसपीएस चौहान, शीलेंद्र गौड़, सुनीता वर्मा, अखिलेश गुप्ता, रामहरी चाहर, रमेश राजपूत, वीरेंद्र कप्तान, सुरेश चौधरी, रजत अग्रवाल, विपुल सिंघानिया, अशोक कुमार, दिलीप चौधरी, प्रदीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, नवनीत गौतम, देवेश गौतम, मनोज वर्मा, प्रमोद गोस्वामी, पवन रावत, विश्वनाथ आर्य, गोपाल सिंह चौहान, अंकित गौड़, जितेन प्रधान, अरुण उपाध्याय, विजय वर्मा, यतेंद्र वार्ष्णेय, मुबीन खान, मोहित उपाध्याय, रमन माहौर, सुनील वर्मा एडवोकेट, नरेंद्र ग्रोवर, धर्मेंद्र पीपल्स सभासद, दीपक माहौर, शिवम कुलश्रेष्ठ, विशेष कर्दम, रूपेश प्रजापति, आचार्य विनोद शास्त्री, ध्रुव शर्मा, तरुण पंकज, मोहनलाल वार्ष्णेय, हिमायूं खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।




















