सिकंदराराऊ (हसायन) 04 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भैंकुरी में एक युवक ने चार लोगों को नामजद करते हुए झूठे मुकद्दमा फंसाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।कुशलेंद्र कुमार पुत्र मुनेश कुमार निवासी भैंकुरी ने न्यायालय सिकन्द्राराऊ के जे.एम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा कि वह करीब दो बर्ष से ग्रेटर नोएडा में रहकर मजदूरी का कार्य करता हूं।मेरे पड़ोस में रहने वाले मनोज पुत्र अज्ञात व रितु पत्नी स्व:हरी सिंह व आशा पत्नी मनोज निवासी गण रुम नंबर अठारह बन्टी कॉलोनी सरकारी स्कूल वाली गली पुस्ता कुलशेरा ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर से परिचय हो गया।तो उपरोक्त तीनो एव इनके दो अज्ञात सहयोगी जिन्हे सामने आने पर पहचान सकता हूं,ने मेरी ग्राम की जमीन और पास में घरेलू जेवर होने की जानकारी हो गई।तो उक्त नामजद लोग रूपए व जेवरात मांगने लगे।जब मैंने रूपए देने मना कर दिया तो मुझे झूठे मुकदमों में फसाने की धमकी देते हुए मुझसे चौथ मांगने लगे।उक्त नामजद लोगों ने सात अक्टूबर व तीन नवंबर 2025 को होम लोन किश्त के रूप में जमा कराए।और मजदूरी के जमा रखें एक लाख रुपए चौथ के रूप में ले लिए।और जब मैं पांच नवंबर को अपने गांव भैंकुरी आ गया था।तो उपरोक्त नामजद छह नवंबर को समय लगभग तीन बजे के करीब दिन में ले गए।और उसी 6 नवंबर को दोबारा भी गांव के एक व्यक्ति के सामने पचास हजार रुपए लेकर गए थे।और कहा कि अगर रूपए देते रहोगे तो बचे रहोगे नहीं तो बलात्कार दुष्कर्म के केस फंसाकर आजीवन कारावास करवा देंगे।पुनःदुबारा मांगने पर परेशान हो कर उक्त नामजद लोगों से थाना हसायन कोतवाली में तेरह नवंबर 2025 को लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की थी।परंतु थाना प्रभारी के द्वारा को कार्रवाई नहीं की गई। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के कारण मैंने पुलिस अधीक्षक हाथरस को रजिस्टर्ड डाक के द्वारा सूचना भेजने के बाद भी कोई सुनवाई एफ आई आर नहीं की गई।परेशान होकर न्यायालय जे.एम.महोदय सिकन्द्राराऊ के समक्ष कार्रवाई कराए जाने हेतु प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर विवेचना कर कार्रवाई की मांग की थी।उक्त मामले में न्यायालय जे.एम.महोदय सिकन्द्राराऊ ने पीड़ित द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र संख्या 412/25 के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तगणो द्वारा कारित किए गए अपराध के सम्बंध में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना किए जाने हेतु थानाध्यक्ष थाना हसायन को कार्रवाई करने को निर्देशित किया।पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।
Check latest article from this author !
बिजली बिल राहत योजना के तहत 28 फरवरी तक मिलेगी उपभोक्ताओं को छूट
February 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
बिजली बिल राहत योजना के तहत 28
February 27, 2026
जलभराव की समस्या सुलझाने गए तहसीलदार को
February 27, 2026
स्कूल में बच्चों संग खेली गई फूलों
February 27, 2026
सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए
February 27, 2026
सेकसरिया स्कूल में नन्हे मुन्नों के लिए
February 27, 2026
हाथरस पुलिस को मिलीं 5 नई UP-112
February 27, 2026
ऑपरेशन क्लीन’ के तहत सिकंदराराऊ पुलिस की
February 27, 2026
Weather
Hathras
6:49 pm,
Feb 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















