सादाबाद 04 जनवरी । भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह का क्षेत्र के ऊंचा गांव में शानदार स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने जिलाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट किए गए और पगड़ी व फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भी उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें जन कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना और सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना है। भाजपा नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा और उसे समृद्ध बनाना है। उन्होंने समाज में अनुशासन, ईमानदारी और विकास को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान चौधरी सत्यप्रिय आर्य ने किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं और ग्रामवासियों ने भी मंच से जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। आयोजक चौधरी सत्यप्रिय आर्य ने स्वागत समारोह में आए सभी ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन पार्टी और जनता के बीच संवाद बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम से क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता और जनहित कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता का संदेश गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवचन्द गौड़, सतेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, वरिष्ठ नेता तुलसीदास, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश सत्तो फौजी, चौधरी तेजवीर सिंह, ओमवीर प्रधान, योगेंद्र पचौरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजत चौधरी, जिला मंत्री अरविंद दिवाकर और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोजर तोमर, रनवीर सिंह प्रधान, रवि प्रधान, जीतू प्रधान, प्रहलाद सिंह, हरिख्याल सिंह, सौदान सिंह पूर्व प्रधान, नबाब सिंह, उमाशंकर दुबे, करन सिंह चाहर, मेंबर सिंह, रघुवीर वर्मा, बनी सिंह मास्टर, उदयवीर दुबे, ओमपाल ठाकुर, नारायण देशवाल, चेतन देशवाल, बंगाली वैध, रामदेव, रमेश आर्य, हरिशंकर, जीतू सिंह, रनवीर सिंह पलहवत, चोब सिंह पहलवान, प्रताप सिंह सहित सैकड़ों अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।















