Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/लखनऊ 03 जनवरी । बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के लिए नए साल 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार स्कूलों में कुल 33 दिन की छुट्टी रहेगी, हालांकि होली और दिवाली जैसे पर्वों के बीच कुछ दिन विद्यालय खोला जाएगा। कैलेंडर में होली के अवसर पर होलिका दहन 2 मार्च और होली 4 मार्च को होगा, इसके बीच में 3 मार्च मंगलवार को स्कूल खुलेंगे। दिवाली के अवसर पर नरक चतुर्दशी 8 नवम्बर, गोवर्धन पूजा 9 नवम्बर और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती 11 नवम्बर को है, जबकि 10 नवम्बर को स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और सरदार पटेल जयंती जैसे अवसरों पर स्कूल खुले रहेंगे और कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष छुट्टियों में हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी/ललई छठ, जिउतिया/अहोई अष्टमी शामिल हैं, जो शिक्षिकाओं व पितृ विसर्जन के लिए विशेष रूप से दी जाएंगी।

सर्दियों के मौसम में ठंड और शीतलहर के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। पहले सोमवार से बृहस्पतिवार तक 12वीं तक के विद्यालय बंद थे और शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे, लेकिन अब पांच जनवरी तक सभी माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के विद्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, गर्मी और जाड़े की छुट्टियों का विवरण भी जारी किया गया है। गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक और जाड़े की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेंगी। गर्मी में विद्यालय का समय सुबह 8 से दो बजे तक और जाड़े में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इंटरवल गर्मी में 10.30 से 11 बजे और जाड़े में 12 से 12.30 बजे तक रहेगा। मौसम में बदलाव के अनुसार सक्षम अधिकारी विद्यालय समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन कर सकते हैं। इस कैलेंडर से विद्यार्थियों और अभिभावकों को अवकाश और स्कूल समय की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page