
हाथरस 03 जनवरी । आज पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण किया। पूर्व जिला महासचिव नीरज कुमार ने सावित्रीबाई फूले के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम में छात्र विंग अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ महासचिव राकेश गौतम, के. के. वर्मा महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमत अली, कार्यालय सचिव रमेश चंद्र, छात्र विंग सचिव करण कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासचिव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।




















