सिकंदराराऊ (हसायन) 03 जनवरी । विद्युत उपखंड चतुर्थ के नगला विद्युत उपकेन्द्र से आने वाली 33,000 केवी की हाईटेंशन लाइन के खराब रख-रखाव के कारण शुक्रवार की देर रात 10 बजे से शनिवार की दोपहर 2 बजे तक लगभग 16 घंटे तक बिजली कटौती होने से कस्बा और देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के अनुसार, कस्बा टाउन फीडर के साथ देहात के चार अन्य फीडरों पर भी अनावश्यक और ताबड़तोड़ विद्युत कटौती की गई, जिससे 60-70 गांवों के हजारों लोग रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस दौरान पेयजल, सिंचाई, घरेलू कामकाज समेत अन्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। सर्दियों के मौसम में लगातार होने वाली बिजली कटौती से महिलाओं को जल्दी उठकर घरेलू काम निपटाने में कठिनाई, व्यापारियों को उत्पादन में बाधा और ग्रामीणों को अंधेरे में डर का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग द्वारा हर रोज बिना सूचना के बिजली काटी जा रही है। कटौती का कारण जानने के लिए कॉल करने पर भी कर्मचारियों की ओर से उचित जवाब नहीं मिलता। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग ओटीएस योजना के तहत सिर्फ पैसे बसूलने में व्यस्त है, जबकि उपभोक्ताओं के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। विद्युत उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि खराब जर्जर हाईटेंशन लाइन की मरम्मत नहीं हो रही, जिससे सर्दियों में कटौती और परेशानियों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार की देर रात से शनिवार दोपहर तक बिजली न मिलने के कारण लोग बासी ठंडे पानी से नहाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए मजबूर हुए। कस्बा और देहात क्षेत्र के नागरिक विद्युत विभाग से तत्काल समाधान और स्थायी सुधार की मांग कर रहे हैं, ताकि सर्दियों में घरों और व्यवसायों पर इस तरह का संकट न पड़े।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप प्रधान को भेजा खून से लिखा खत
February 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्रीमती कृपावती वार्ष्णेय जी (पीडीएन) का निधन,
February 22, 2026
हाथरस में चेतन कॉम्प्लेक्स स्थित मेडिकल एजेंसी
February 22, 2026
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप
February 22, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण भिड़ंत, आलू खोदकर
February 22, 2026
शादी समारोह में ‘स्प्रे गैंग’ की दस्तक,
February 22, 2026
होटल में ‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने का
February 22, 2026
चूना वाला डंडा बाजार में गंदगी और
February 22, 2026
Weather
Hathras
2:39 am,
Feb 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















