सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 03 जनवरी । सरस्वती विद्या मंदिर में गणित मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा द्वारा अतिथियों एवं निर्णायक बंधुओं का पटका पहनाकर स्वागत एवं परिचय कराते हुए किया गया। गणित मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन राजीव जाखेटिया (प्रबंधक, एसजीआर इंटर कॉलेज), अभिनव जाखेटिया (प्रबंधक, कन्या इंटर कॉलेज), सचिन दीक्षित (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), कमल जाखेटिया, राधेश्याम चैचाणी (नगर संघ चालक, पुरदिलनगर), राजेश कुमार चैचाणी (प्रबंधक), सुरेश चंद्र आर्य, ईशान माहेश्वरी, सुमित माथुर (मंत्री, बजरंग दल), राजेश कुमार (प्रधानाचार्य, बरसोली) एवं श्रीनिवास सिंह (प्रधानाचार्य, भिसी मिर्जापुर) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित कार्यशील मॉडल, चार्ट, प्रयोग, वैदिक गणित प्रश्नमंच, रंगोली, पहाड़ा, उल्टी गिनती प्रतियोगिता तथा नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। साथ ही भारत में गणित की उज्ज्वल परंपरा को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस गणित मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच एवं प्रयोगात्मक ज्ञान का विकास करना रहा, जिसे विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पूर्ण रूप से सिद्ध किया। प्रदर्शनी में कुल 227 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम की प्रस्तावना गणित मेला संयोजक राजन सिंह द्वारा रखी गई। मेले में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा इस प्रकार के शैक्षिक आयोजनों को समय-समय पर कराए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर शिशुपाल सिंह, राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, बिक्रम सिंह, अनिल कुमार, विष्णु कुमार, बेबी रानी, नीरज कुशवाहा, प्रियंका देवी, शकुंतला देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप प्रधान को भेजा खून से लिखा खत
February 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्रीमती कृपावती वार्ष्णेय जी (पीडीएन) का निधन,
February 22, 2026
हाथरस में चेतन कॉम्प्लेक्स स्थित मेडिकल एजेंसी
February 22, 2026
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप
February 22, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण भिड़ंत, आलू खोदकर
February 22, 2026
शादी समारोह में ‘स्प्रे गैंग’ की दस्तक,
February 22, 2026
होटल में ‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने का
February 22, 2026
चूना वाला डंडा बाजार में गंदगी और
February 22, 2026
Weather
Hathras
7:37 am,
Feb 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















