
हाथरस 03 जनवरी । अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपद हाथरस में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह ट्रायल्स दिनांक 03 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में संपन्न हुए। यह प्रतियोगिता 05 से 16 जनवरी 2026 तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी, जिसमें समन्वय जूनियर (बालक/बालिका वर्ग) तथा समन्वय सीनियर (पुरुष/महिला वर्ग) की एथलेटिक्स स्पर्धाएं शामिल होंगी। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में आयोजित किए गए, जबकि ट्रायल्स श्री अंसार हुसैन एवं श्री सुजी यादव द्वारा लिए गए। ट्रायल्स में चयनित समन्वय जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन 05 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में किया जाएगा।
जनपद हाथरस से चयनित खिलाड़ी
- एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालक वर्ग : प्रवेश गावर, प्रेम, लंकी, गंगन, राम उपाध्याय, विशाल, रोहित कुमार, शिवम कुमार, जयन्त सिंह, कुनाल।
- एथलेटिक्स समन्वय जूनियर बालिका वर्ग : मानसी, मनी, कु. आकाश।
- एथलेटिक्स समन्वय सीनियर पुरुष वर्ग : आयुष वर्मा, आरिफ, लोकेश कुमार, विपिन, अभय, प्रेमवीर, हरिश चौधरी, अंशुमन, अभिषेक चाहर, सनी बधौतिया।
- एथलेटिक्स समन्वय सीनियर महिला वर्ग : रूबी कुमारी, समीम।
जिला खेल विभाग ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मंडल स्तरीय ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।















