हाथरस (मुरसान) 02 जनवरी । क्षेत्र के गांव बगुली में बृहस्पतिवार रात एक मजदूर के नोहरे के छप्पर में आग लगने से एक गाय और उसकी बछिया की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। बगुली निवासी फौरन सिंह पुत्र नोनिहाल सिंह ने बताया कि उनके पिता बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात परिवार के सदस्य नोहरे के पास घर पर सो रहे थे। रात करीब 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से नोहरे के छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नोहरे में रखा पशु आहार, चारा और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। छप्पर में दो गाय, एक बछिया और एक भैंस बंधी हुई थी। ग्रामीणों की सहायता से एक भैंस और एक गाय को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया। छप्पर में लगी आग के कारण एक गाय और उसकी बछिया ने तड़प-तड़प कर दम तौड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में शिक्षा का उजियारा फैलाने सड़कों
April 6, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे रोड पर अतिक्रमणकारियों का
April 6, 2026
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का
April 6, 2026
आधा दर्जन मुकदमों का शातिर अपराधी नशीले
April 6, 2026
चंदपा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कसा
April 6, 2026
आर्य समाज मंदिर में नेकी की दुकान
April 6, 2026
Weather
Hathras
6:22 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























