सादाबाद 02 जनवरी । तहसील परिसर में दाखिल-खारिज के लिए आए नगला रद्दू निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र वीरी सिंह।की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद तहसील परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। तहसील प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्याम वीर सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्याम वीर सिंह अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए तहसील आये थे। बताया जा रहा है कि इस कारण वे मानसिक तनाव में भी थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्यामवीर सिंह का उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने पुष्टि की कि वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा गया था और अब उनकी हालत ठीक है। इस घटना के बाद तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कल से शुरू होंगी यूपी
February 17, 2026
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत
February 17, 2026
रूहेरी इंडस्ट्रियल फीडर पर होगा जर्जर लाइन
February 17, 2026
जेसीआई हाथरस का 14वाँ इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह
February 17, 2026
सासनी सीएचसी पर हुआ आयरन सुक्रोज सप्ताह
February 17, 2026
SIR ड्यूटी के चलते हाथरस में जीएसटी
February 17, 2026
संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों ने IKS परीक्षा-2026
February 17, 2026
Weather
Hathras
6:28 pm,
Feb 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















