सिकंदराराऊ (हसायन) 02 जनवरी । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जयपुर–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम सलेमपुर में बुधवार–गुरुवार की रात इस्लामिक धर्म के मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान परिसर से पांच हरे-भरे वृक्षों को अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। यह कब्रिस्तान ग्राम पंचायत की ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित है। आरोप है कि बिना वन विभाग की अनुमति के ही वन माफिया स्तर के एक तथाकथित लकड़ी ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में इन वृक्षों का कटान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर लगे वृक्षों को एक लकड़ी खरीद-फरोख्त करने वाले ठेकेदार को बेच दिया गया था, जिसके बाद ठेकेदार ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के बुधवार की देर रात पेड़ों को काट डाला। गुरुवार तड़के जब अवैध कटान की सूचना वन विभाग को मिली तो विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लकड़ी माफिया कटे हुए पेड़ों की लकड़ी लेकर फरार हो चुका था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की जड़ों की नाप-तौल कर अवैध कटान का आंकलन किया। इस संबंध में जिला वनाधिकारी (डीएफओ) राकेश चंद्र यादव ने बताया कि कब्रिस्तान भूमि से बिना अनुमति किए गए वृक्ष कटान के मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
संस्कृति स्पार्क 2026 के समापन समारोह में
April 6, 2026
कार ने बाइक सवार युवकों को मारी
April 6, 2026
बच्चों को मिला शतरंज से लेकर फुटबॉल
April 6, 2026
हाथरस में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर ने जरूरतमंद
April 6, 2026
राजीव इंटरनेशनल स्कूल के होनहार लक्ष शर्मा
April 6, 2026
Jennings Bet Mobile And Website For UK
April 6, 2026
Weather
Hathras
5:39 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























