सादाबाद 01 जनवरी । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बुधवार रात टैक्सी चालक से कार लूट की घटना सामने आई है। बरोस गांव के पास टोल प्लाजा पार करने के बाद चार बदमाशों ने चालक से कार की चाबी छीनकर वाहन लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस ने चालक की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, त्रिलोकपुर, बुलंदशहर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हिम्मत सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को वह अपनी टैक्सी कार लेकर अतरौली से आगरा बुकिंग पर गए थे। बुकिंग छोड़ने के बाद वह वापस अतरौली लौट रहे थे। इसी दौरान, टेढ़ी बगिया, आगरा के पास चार लोगों ने उन्हें हाथरस जाने की बात कहकर टैक्सी में बैठने को कहा। चालक ने प्रति सवारी 100 रुपये किराया तय कर उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। चारों सवारी बरोस टोल प्लाजा पार करने के बाद लगभग एक किलोमीटर आगे चक्रेश्वरी कोल्ड के पास पहुंचे। वहां उनमें से एक व्यक्ति ने उल्टी आने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही चालक सत्यप्रकाश गाड़ी से बाहर निकले, चारों बदमाशों ने मिलकर उनकी कार की चाबी छीन ली और टैक्सी लेकर फरार हो गए। चालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लूटी गई कार की तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बदमाशों तथा लूटी गई कार की तलाश जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
10:48 pm,
Apr 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















