
हाथरस 01 जनवरी । विकास खंड मुरसान के ग्राम कोटा-गारवगढ़ी में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए सी.सी. टाइल्स सड़क निर्माण, नाला निर्माण तथा बंजारा समाज के लिए मीठे पेयजल हेतु पानी की टंकी के निर्माण कार्यों का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-मालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई स्व. रामवीर उपाध्याय ने अपने कार्यकाल में पूरे जनपद के प्रत्येक गांव में सर्व समाज के लिए विद्युतीकरण, नाली-सड़क, खरंजा, सामुदायिक केंद्र, बारातघर एवं हैंडपंप जैसे अनेक विकास कार्य कराए थे। उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत निधि से शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामेश्वर शर्मा सहित प्रमोद शर्मा, सुनील शर्मा, रामकिशन शर्मा, मुकेश शर्मा, जगदीश शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, कालीचरन शर्मा, रामनाथ शर्मा, रामनिवास शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, मिश्रीलाल बजानिया, सत्यपाल बजानिया, शिवराज बजानिया, बच्चु सिंह बजानिया, राजाराम बजानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।