सादाबाद 28 दिसंबर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके उपरांत अटल स्मृति महासम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम बूथ संख्या 273 स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एलईडी स्क्रीन पर ‘मन की बात’ को सुना। महासम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने अटल जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आज भी देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक पूर्णेश मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य (किसान मोर्चा) अरविंद सिकरवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला महामंत्री प्रीति, मंडल अध्यक्ष सादाबाद अंकुश गौड़ चौधरी और कार्यक्रम संयोजक (जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा) ओमवीर प्रधान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस जनपद में कल सोमवार को स्कूल
December 28, 2025
हाथरस, मथुरा, आगरा सहित आसपास के जिलों
December 28, 2025
रेडीमेड कपड़े की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों
December 28, 2025
कंकाली मंदिर के पास अज्ञात वाहन की
December 28, 2025
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल,
December 28, 2025
गांव नूरपुर में किशोर को थप्पड़ मारने
December 28, 2025
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के जिलाध्यक्ष बने
December 28, 2025
Weather
Hathras
10:26 pm,
Dec 28, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













