सादाबाद 27 दिसंबर । देश के किसान-मजदूरों की आवाज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिवस शनिवार को बिसावर बाजार में धूमधाम से मनाया गया। बिसावर बाजार में ‘जयंत चौधरी फ्रेंड्स क्लब’ के बैनर तले आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समर्थकों और प्रशंसकों का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विरासत के ध्वजवाहक जयंत चौधरी के ‘छविचित्र’ को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाकर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उपस्थित वक्ताओं ने जयंत चौधरी को करोड़ों युवाओं की प्रेरणा और अन्नदाता की असली शक्ति बताया। इस अवसर पर मनोज पंसारी ने कहा कि चौधरी साहब का जन्मदिन मनाना केवल एक उत्सव भर नहीं है, बल्कि यह उनकी जनहितकारी विचारधारा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। वक्ताओं ने उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और किसानों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें ‘देश की असली शान’ बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मनोज पंसारी, लोकेन्द्र चौधरी, अशोक चौधरी, अनिल अग्रवाल, मोनू बंसल, रिंकू चौधरी, महेश चौधरी, रवि अग्रवाल, माधव अग्रवाल, वरुण चौधरी, सुन्दर चौधरी, लाला चौधरी, हरेश चौधरी, एस पी चौधरी, सचिन कुशवाह, आकाश गोस्वामी, हरेंद्र चौधरी, मन बंसल, भूपे ठाकुर सहित भारी संख्या में जयंत चौधरी के प्रशंसक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
December 27, 2025
Related Posts
Recent Posts
लेबर कॉलोनी में युवक की बेरहमी से
December 27, 2025
हाथरस से पंजाब भेजा गया धान बीच
December 27, 2025
हाथरस में युवक से मारपीट के मामले
December 27, 2025
केक काटकर मनाया रालोद मुखिया का जन्मदिन,
December 27, 2025
सादाबाद : साहिबजादों की याद में आरएसएस
December 27, 2025
चालक ने मिट्टी ले जारी रही महिलाओं
December 27, 2025
सादाबाद में जरूरतमंद और निराश्रितों को बांटे
December 27, 2025
Weather
Hathras
12:00 am,
Dec 28, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













