सासनी 27 दिसंबर । गांव हासिमपुरा कपिल मुनि गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक स्वदेश जी महाराज ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। परीक्षित की भूमिका कैलाश गौड़, पत्नी नीरू गौड़ ने निभाई। कथावाचक स्वदेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। प्रसंग में बताया गया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। बाबा मंगलानन्द, आचार्य शैलेश शर्मा के साथ 51 वैदिक ब्राह्मणों के साथ पूजा अर्चना कराई,
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में युवक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
December 27, 2025
Related Posts
Recent Posts
लेबर कॉलोनी में युवक की बेरहमी से
December 27, 2025
हाथरस से पंजाब भेजा गया धान बीच
December 27, 2025
हाथरस में युवक से मारपीट के मामले
December 27, 2025
केक काटकर मनाया रालोद मुखिया का जन्मदिन,
December 27, 2025
सादाबाद : साहिबजादों की याद में आरएसएस
December 27, 2025
चालक ने मिट्टी ले जारी रही महिलाओं
December 27, 2025
सादाबाद में जरूरतमंद और निराश्रितों को बांटे
December 27, 2025
Weather
Hathras
11:10 pm,
Dec 27, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













