
हाथरस 26 दिसंबर । अमर शहीद बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहादत सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी हाथरस द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक गुरुद्वारा से एक सद्भावना रैली के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, समाजसेवी संगठन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। इस शांति मार्च के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान के बारे में जनता को जानकारी दी गई। रैली के बाद भाजपा कार्यालय हाथरस में एक प्रदर्शनी और जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के जीवन से देशभक्ति और साहस की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि साहिबजादों ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया, और उनके माता-पिता को भी नमन किया। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश की संस्कृति की रक्षा, वीर पुरुषों का सम्मान और आने वाली पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत के गौरवशाली अतीत से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि आजादी के लिए कितने बलिदान दिए गए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे आने वाली पीढ़ी को अमर शहीद बालकों के बलिदान के बारे में अवश्य बताएँ। कार्यक्रम का संचालन रुपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सेंगर, एशियाड कुलश्रेष्ठ, दीपक उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, हरिशंकर राणा, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी, शीलेन्द्र गौड़, विशाल गुप्ता, अनिल सिसोदिया, विवेक वार्ष्णेय, पवन रावत, एशियाड कुलश्रेष्ठ, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, हाफिज सब्बीर अहमद, अनुराग अग्निहोत्री, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, मूलचंद वार्ष्णेय, भोला सिंह रावत, विवेक गुप्ता, राजेश सिंह गुड्डू, चौ चंद्रवीर सिंह, महेश चन्द्र वर्मा, योगेन्द्र गहलोत, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, देवेद्र चौहान आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













