
सासनी 25 दिसंबर । आज विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का त्रिवार्षिक चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक, हाथरस द्वारा नामित विभागीय पर्यवेक्षक योगेश कुमार और प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल मौहरिया, उपजिलाधिकारी सासनी द्वारा नामित प्रशासनिक पर्यवेक्षक राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार अग्निहोत्री के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव में अशोक कुमार रावत को अध्यक्ष, डॉ. लोकेश शर्मा को प्रबंधक, प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार रावत को उप प्रबंधक तथा रमाकांत शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चार प्रबंधकारिणी सदस्यों के रूप में बृजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अनिल दत्त और संजीव रावत का चयन हुआ। निर्वाचन अधिकारी के रूप में विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद कौशिक उपस्थित रहे। सासनी विद्यापीठ समिति के कुल 36 सदस्यों में से 22 सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिनमें प्रकाश चंद शर्मा, राजकुमार रावत, कृष्णकांत शर्मा, मनोज दत्त रावत, राजेंद्र प्रसाद गौर, राजेश्वरी गौर, प्रभावती शर्मा, सर्वेश गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, ममता शर्मा, उमेश चंद्र उपाध्याय आदि शामिल थे। चुनाव कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य, विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी ने किया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, राम खिलाड़ी, राकेश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।















