Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 दिसम्बर । उप क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी दी है कि जनपद के खिलाड़ियों के लिए आगामी प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। मऊ में 25 से 27 दिसम्बर 2025 तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन 21 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में तथा मण्डलीय चयन 22 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होगा। जौनपुर में 25 से 27 दिसम्बर 2025 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी जिला चयन 21 दिसम्बर और मण्डलीय चयन 22 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में लखनऊ में 26 से 31 दिसम्बर 2025 तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला चयन 21 दिसम्बर तथा मण्डलीय चयन 24 दिसम्बर 2025 को होगा। आगरा में 4 से 6 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए जिला चयन 29 दिसम्बर और मण्डलीय चयन 30 दिसम्बर 2025 को तथा मेरठ में 7 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका प्रतियोगिता के लिए जिला चयन 2 जनवरी और मण्डलीय चयन 3 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page