
हाथरस 19 दिसंबर । कड़ाके की ठंड को देखते हुए निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने रोटी बैंक हाथरस में जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु में गरीब, असहाय और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से किया जाता है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कुछ दिन पहले संस्था द्वारा रात के समय भी कंबल वितरण किए गए थे और जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, संस्था कंबल और गर्म कपड़े वितरण करती रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही सच्ची सेवा है। निःस्वार्थ सेवा संस्थान के प्रयास प्रेरणादायक हैं। ठंड के मौसम में कंबल वितरण गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।” उन्होंने संस्था के सदस्यों को बधाई दी और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है तथा समय-समय पर कंबल, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सभी सदस्य सेवा भावना के साथ उपस्थित रहे और संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, सतेंद्र मोहन, टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा रामू कुशवाहा, युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, युवा मोर्चा महामंत्री अरविंद दिवाकर, और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












