Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 दिसंबर । जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हाथरस ने जानकारी दी कि 77वां पी.आर.डी. स्थापना दिवस 2025 जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कुल 66 पी.आर.डी. जवानों की तीन टोलियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव का स्वागत प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार ने बुके भेंटकर किया। इसके बाद पी.आर.डी. जवानों द्वारा मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में स्वंयसेवकों द्वारा भव्य परेड प्रदर्शन किया गया, जिसमें टुकड़ी संख्या-1 (कमान्डर विमल कुमार) ने प्रथम स्थान, टुकड़ी संख्या-3 (कमान्डर श्रीमती पूनम) ने द्वितीय स्थान और टुकड़ी संख्या-2 (कमान्डर सतीश कुमार) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टुकड़ियों के कमांडरों को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा प्रथम स्थान प्राप्त पी.आर.डी. स्वंयसेवकों को अलग से पुरस्कार भी प्रदान किए। स्थापना दिवस पर पी.आर.डी. जवानों के बीच कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। जिला विकास अधिकारी ने सभी स्वंयसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार और सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गौरव कुमार, आशीष शिव, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, राजवीर सिंह और अनेक पी.आर.डी. स्वंयसेवकों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page