Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 दिसंबर । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के निर्देश पर आज भाजपा जिला कार्यालय हाथरस में जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनने की नई व्यवस्था की शुरुआत की गई। इस व्यवस्था के तहत प्रतिदिन भाजपा का एक जिला पदाधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध रहेगा, जो आगन्तुकों की समस्याओं को सुनेगा और उन्हें संगठन तक पहुँचाएगा। इसी क्रम में आज भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य कार्यालय पर उपस्थित रहीं। उन्होंने दर्जनों लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएँ और सुझाव विस्तार से सुने तथा सभी बातों को रजिस्टर में दर्ज किया। इसके बाद संध्या आर्य ने सभी समस्याओं को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा को अवगत कराया ताकि उनका समाधान शीघ्र किया जा सके। कार्यालय पर पहुँचे आगन्तुकों और कार्यकर्ताओं ने इस नई व्यवस्था की सराहना की। लोगों ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संगठन तक अपनी बात पहुँचाने में आसानी होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य के साथ जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. योगेंद्र गहलोत, भोला सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा चौधरी चंद्रवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष हाथरस जंक्शन योगेश कुमार, ब्रज क्षेत्र पदाधिकारी अमित भौतिका, डॉ. रामू कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष अ.भा. कुशवाहा महासभा डॉ. ललितेश शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री रजत चौधरी, गजेन्द्र राना, जोगिंदर सिंह, संजय सेठ, आजाद, अंकुश राजौरिया, अनिल कूलवाल, दीपक गुप्ता, हितेश गोस्वामी, पदम् कुमार, नरेंद्र सविता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page