सादाबाद 28 नवंबर । लेखपाल संघ ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन फतेहपुर में अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न से एक लेखपाल की आत्महत्या के विरोध में किया गया। धरना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष देवव्रत गौतम और मंत्री नरेंद्र देव ने बताया कि फतेहपुर जिले में कार्यरत 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को होनी थी। उन्होंने छुट्टी के लिए अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया, लेकिन ‘एसआईआर ड्यूटी’ का हवाला देते हुए छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई। शादी की तैयारियों के कारण वह 22 नवंबर को एसआईआर बैठक में शामिल नहीं हो पाए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि निलंबन और कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली। धरना प्रदर्शन में तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों ने भाग लिया। लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि मुख्य आरोपी संजय कुमार सक्सेना (पीसीएस अधिकारी) का नाम एफआईआर में अज्ञात के स्थान पर दर्ज किया जाए। इसके अतिरिक्त, संघ ने मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। संघ ने एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग करते हुए तर्क दिया कि कम समय में अत्यधिक कार्यभार कर्मचारियों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरा बन रहा है। साथ ही, जिलाधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता, सद्व्यवहार और बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
विदाई के समय दुल्हन की तबियत बिगड़ी, परिवार में मचा हड़कंप
November 28, 2025
Related Posts
Recent Posts
मंडी से लौट रही 55 वर्षीय महिला
November 28, 2025
अलीगढ़ रोड पर कार ने बाइक सवार
November 28, 2025
विदाई के समय दुल्हन की तबियत बिगड़ी,
November 28, 2025
कूड़े में आग लगाने पर दो पक्षों
November 28, 2025
शादी समारोह में चोरी का आरोप, 15
November 28, 2025
कार रोकने पर गाली-गलौज और मारपीट, आरोपियों
November 28, 2025
सादाबाद : सड़क हादसे में मोपेड सवार
November 28, 2025
Weather
Hathras
8:48 pm,
Nov 28, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








