हाथरस 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. आज 14 नामों के ऐलान के साथ माना जा रहा है कि अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम भी बहुत जल्द घोषित किए जायेंगे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.
14 में से 7 जिलों में सामान्य वर्ग के जिलाध्यक्ष हैं, मिली जानकारी के अनुसार ब्रज क्षेत्र से हाथरस का जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर का जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, अलीगढ़ जनपद का जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला,एटा का जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और फिरोजाबाद का जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को बनाया गया है. इस लिस्ट की एक ख़ास बात ये है कि BJP ने जिलाध्यक्ष के नामों के आगे उनके वर्ग यानी जाति वर्ग की भी घोषणा की है. नामों के आगे अनुसूचित जाति, पिछड़ा, सामान्य लिखकर पार्टी ने नामों की घोषणा की है. जिन 14 जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई है, उनमें 7 में सामान्य वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं.