Hamara Hathras

Latest News

नई दिल्ली 26 नवंबर । दिल्ली में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है और सुबह व रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते पिछले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दो वर्षों में नवंबर की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले वर्ष 2024 में 9.5 डिग्री, 2023 में 9.2 डिग्री और 2022 में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1938 में 3.9 डिग्री रहा था। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से कम 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि आयानगर में यह 7.9 डिग्री तक रहा। सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है, हालांकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24–25 डिग्री और न्यूनतम 9–11 डिग्री के बीच रहने तथा मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page