सादाबाद 21 नवंबर । क्षेत्र के गांव विधिपुर के युवक की आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पोइया आगरा गया था, जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस नेयू शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार की देर रात आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित खाना खंदोली क्षेत्र के पोड्या गांव के पास हुई। विधिपुर निवासी 22 वर्षीय कन्हैया पुत्र मुरली को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कन्हैया को तत्काल उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य आगरा अस्पताल पहुंचे। परिवारजन शव को लेकर वापस चौकी बिसावर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सादाबाद कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद बिधिपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में गहरा दुख है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन महीने
November 21, 2025
सादाबाद : सड़क हादसे में युवक की
November 21, 2025
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
November 21, 2025
सादाबाद : फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाया
November 21, 2025
सादाबाद : जानलेवा हमले के मामले में
November 21, 2025
सादाबाद : बुर्जी-बिटोरों में आग से हजारों
November 21, 2025
सादाबाद : बिसावर में नवागत चौकी प्रभारी
November 21, 2025
Weather
Hathras
7:57 pm,
Nov 21, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













