Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 नवंबर । देश की प्रथम सशक्त महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती आज आगरा रोड स्थित रवि कुंज के पास इंदिरा गांधी पार्क में कासगंज कांग्रेस कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल ने की, जबकि संचालन महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बीना गुप्ता ने संभाला। इस अवसर पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ साहित्यकार चाचा हाथरसी और सत्य प्रकाश राजा रंगीला ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्य आज भी देश की जनता को याद हैं। जिला उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा बताए गए पांच सूत्र यदि आज की युवा पीढ़ी अपनाए तो उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश चंद्र पचोरी और पंडित सुनील शर्मा ने उन्हें विश्व की सबसे सशक्त महिला बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी को ‘आयरन लेडी’ का सम्मान यूं ही नहीं मिला था। अंत में कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इंदिरा गांधी वह लोह महिला थीं जिनके बारे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ‘दुर्गा’ की उपाधि दी थी। कार्यक्रम में हरिशंकर वर्मा, बाबूलाल, ध्रुव कुमार, पीयूष अग्निहोत्री, अनिल कुमार रंगीला, गजेंद्र सिंह दिवाकर, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page