सादाबाद 18 नवंबर । नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सादाबाद इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रवक्ता मु. इमरान ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधक है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। नशे से दूर रहकर ही वे अपने जीवन को सफल बना सकते हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। प्रत्येक छात्र का दायित्व है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशा छोड़ने एवंये नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने हेतु सपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षकगण धर्मवीर सिंह, कपिल गुप्ता, मेवाराम, शिखा शर्मा, संजय पाल, नाजिया हिना, मु. अख़लाक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
मुरसान में चार महिलाओं सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 18, 2025
महिला से मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का हुआ आयोजन
November 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में चार महिलाओं सहित नौ के
November 18, 2025
महिला से मारपीट के आरोप में छह
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का
November 18, 2025
करंट से हादसा: पानी गर्म करने वाली
November 18, 2025
सादाबाद : गड्ढे में गिरी बाइक, बाइक
November 18, 2025
सादाबाद : ट्रेन की चपेट में आने
November 18, 2025
सादाबाद : कामयाब होने के लिए नशे
November 18, 2025
Weather
Hathras
12:17 am,
Nov 19, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











