Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर | आज प्रेम रघु ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बृज विश्वविद्यालय, नूनिहाई आगरा के प्राचार्य अनूप झा के सहयोगियों भईया दिनेश, भईया जितेंद्र तथा संस्था के चेयरमैन डॉ. पी.पी.एस. सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए दिनेश भईया ने कहा कि नशे का प्रभाव केवल इंसान के व्यक्तिगत जीवन पर ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी गहरा पड़ता है। उन्होंने बताया कि आज अधिकांश युवा नशे की लत में फंस रहे हैं और यह प्रवृत्ति देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। जब तक युवा नशे की गिरफ्त से मुक्त नहीं होंगे, राष्ट्र भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार व्यक्ति गुटखा, शराब, सिगरेट, चरस और अन्य नशों के कारण गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। डॉ. सूर्यसेन ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे की आदत को त्यागना होगा। समाज स्तर पर अभियान चलाकर नशे में फंसे लोगों को काउंसलिंग के माध्यम से सही राह दिखाना आवश्यक है। कार्यक्रम में बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी तथा पैरामेडिकल के छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथियों में डॉ. भरत शर्मा (DBT डायरेक्टर), डॉ. हरकांत गौतम (प्राचार्य BAMS), नर्सिंग प्रमुख सुशील सिंह, फ़ार्मेसी प्रमुख डॉ. लोकदेव शर्मा सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में संस्था के चेयरमैन डॉ. पी.पी.एस. सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में भाग लेकर हम सभी को अपने देश को नशामुक्त बनाने में योगदान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page