Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में कल शनिवार को प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के कुशल निर्देशन तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता अरोरा के मार्गदर्शन में अंग्रेजी विभाग द्वारा “इंडियन राइटर्स इन इंग्लिश” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में कु. शैलजा सिंह (एम.ए. अंग्रेजी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. वंदना वार्ष्णेय (एम.ए. अंग्रेजी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कु. भूमिका अग्रवाल एवं कु. भूमिका (एम.ए. अंग्रेजी) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार कु. अनुशिका शर्मा (बी.ए. प्रथम वर्ष) को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी शर्मा तथा डॉ. ललितेश तिवारी द्वारा प्रतिभागियों की रचनाओं का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन कु. नाहिद बी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरी प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। अंत में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता अरोरा ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page