
हाथरस 15 नवंबर । कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव वसुंधरा निवासी 35 वर्षीय प्रवीन पुत्र वीरेंद्र सिंह टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था। वह शनिवार को गांव संगीला में काम देखने गया था। यहां से काम देख कर वह मुरसान लौट रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे मुरसान से पहले मथुरा रोड पर करवन नदी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मिस्त्री को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ लोगों की भीड़ लग गई। यहां पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग प्रवीन को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक प्रवीन विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।









