Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 नवम्बर । विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति बेहद खास लगाव था और इसलिए बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। बच्चों और पीएम नेहरू के इसी रिश्ते को देखते हुए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीएम पंडित नेहरू अक्सर बच्चों के भविष्य और विकास की बात करते थे। उनका कहना था, ‘आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे। हम उन्हें जिस तरह से बड़ा करते हैं, उससे ही देश का भविष्य तय होता है। आधुनिक भारत की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया, वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया, और भारत को आधुनिक औद्योगिक व तकनीकी राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।इस अवसर पर संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी मुकेश दिवाकर, सतीश कुमार,शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page