हाथरस 13 नवंबर । स्थानीय जैन स्थानक पर आज गु्रुदेव श्री जय मुनि जी महाराज साहब, गु्रुहनुमंत, युवाउदय स्टार्ट, सेवा मूर्ति श्री आदेश मुनि जी महाराज साहब ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन के वास्तविक सुख का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों की उन्नति देखकर ईर्ष्या या मोह-लोभ में पड़ते हैं, तो दुखी होते हैं, जबकि हमें दूसरों की प्रगति देखकर प्रसन्न होना चाहिए। यही भाव हमें सच्चा सुख प्रदान करता है। मुनि श्री ने आगे कहा कि जिस प्रकार परम भक्त हनुमान जी अपने आराध्य भगवान श्रीराम के चरणों में निष्ठापूर्वक रहते थे, उसी प्रकार गौतम स्वामी भगवान महावीर के चरणों में शोभित हैं। भगवान महावीर स्वामी ने सभी जीव-जंतुओं पर दया का भाव रखने और धर्म के चार साधनों दान, शील, संयम और तप का पालन करने का उपदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख एवं प्रचारक चंदन जी ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस विजयादशमी पर “पंच परिवर्तन” का विशेष महत्व रखा गया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और जल के सदुपयोग जैसे विषयों पर बल दिया गया है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, श्वेतांबर संघ के अध्यक्ष मनोज जैन और उपाध्यक्ष विजय जैन लोहिया द्वारा सभी आगंतुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक यू.एस. गॉड, अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग कार्यवाह हरीगढ़ अमित गौतम, सह नगर कार्यवाह बुद्धसेन, आयकर विभाग से रितु सिंह, नवीन गुप्ता, वाणिज्य सीमा अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने जैन मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया गया कि कल सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक शांतिपाठ और प्रवचन का आयोजन होगा। सकल जैन समाज ने कहा कि मुनि श्री जय मुनि जी महाराज के आगमन से डिबाई क्षेत्र गौरवमय और ऐतिहासिक बन गया है। इस अवसर पर श्री उमाशंकर जैन (अध्यक्ष, जैन नवयुवक संघ), श्री मनोज जैन मंझी, उपाध्यक्ष विजय जैन लोहिया, एडवोकेट अतुल कुमार जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, प्रकाश चंद जैन, बलबीर जैन, आगरा संघ के प्रतिनिधि सहित कई अन्य शहरों से आए संघ सदस्यों — मयंक जैन, सलील जैन, रितेश जैन, संजीव जैन, सोनू जैन, मनु जैन, संकेत जैन, अर्पण जैन आदि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
मंगलायतन विश्वविद्यालय में क्लबों ने आयोजित किए प्रेरणादायक कार्यक्रम
November 13, 2025
मंगलायतन विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
November 13, 2025
Related Posts
Recent Posts
मंगलायतन विश्वविद्यालय में क्लबों ने आयोजित किए
November 13, 2025
मंगलायतन विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का
November 13, 2025
मुरसान में एएनएम का किया तबादला, आशा
November 13, 2025
मुरसान : मारपीट के आरोप में चार
November 13, 2025
मुरसान : गांव में शिविर लगाकर लोगों
November 13, 2025
Weather
Hathras
12:11 am,
Nov 14, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












