Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवम्बर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान क्रय के लिए खाद्य विभाग की 7 और पीसीएफ की 6 सहित कुल 13 क्रय केंद्र संचालित हैं। तहसील हाथरस में 2, सादाबाद में 2, सिकंद्राराऊ में 7 और सासनी में 2 धान क्रय केंद्र चल रहे हैं। इसी प्रकार खाद्य विभाग की ओर से 7-7 बाजरा और मक्का क्रय केंद्र भी संचालित हैं। हाथरस मंडी में 2 बाजरा व 2 मक्का, सासनी उपमंडी में 1 बाजरा व 1 मक्का, सादाबाद मंडी में 2 बाजरा व 2 मक्का तथा सिकंद्राराऊ मंडी में 2 बाजरा व 2 मक्का क्रय केंद्र संचालित हैं। धान, बाजरा और मक्का की खरीद 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। धान की खरीद 31 जनवरी 2026 तक और बाजरा व मक्का की खरीद 31 दिसंबर 2025 तक की जाएगी। शासन द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड ‘ए’ धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा का 2775 रुपये प्रति क्विंटल तथा मक्का का 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जनपद में 12 नवंबर 2025 तक 83 किसानों से 4850.20 क्विंटल धान, 625 किसानों से 22158 क्विंटल बाजरा और 22 किसानों से 763 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। किसानों के लिए यह अनिवार्य है कि वे धान, बाजरा और मक्का बेचने से पहले खाद्य विभाग के पोर्टल (fcs.up.gov.in) पर पंजीकरण कराएं, क्योंकि केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीद की जाएगी। शिकायत, सुझाव या समस्या समाधान के लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है, जबकि अधिक जानकारी के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी से मोबाइल नंबर 9411015422 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page